फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब राज कुमार ने अमिताभ से कहा था- तुम्हारे सूट का कपड़ा पसंद आया, घर के पर्दे खराब हो गये हैं

Tue, 25 Jan 2022 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता राज कुमार का एक किस्सा अमिताभ बच्चन के सूट से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक बार राज कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की थी और साथ ही में ऐसी बात कह दी थी जिसका अंदाजा अमिताभ बच्चन को भी नहीं था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता राज कुमार का एक किस्सा अमिताभ बच्चन के सूट से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक बार राज कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की थी और साथ ही में ऐसी बात कह दी थी जिसका अंदाजा अमिताभ बच्चन को भी नहीं था। यह किस्सा एक पार्टी का है, जिसमें अमिताभ विदेशी सूट पहनकर पहुंचे थे, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा था।

विज्ञापन


उसी वक्त पार्टी में राज कुमार भी पहुंचें। अमिताभ से मिलते ही राज कुमार ने उनके सूट की तारीफ की। अमिताभ इस तारीफ से खुश हुए और राज कुमार को उस टेलर के बारे में बताने वाले थे, जिसने उनका सूट सिला था। तभी राज कुमार ने कहा, मेरे घर के पर्दे खराब हो गए हैं और मुझे तुम्हारा सूट का कपड़ा पसंद आया। दरअसल, राज कुमार का अंदाज ऐसा ही निराला होता था। अमिताभ उनके मुंह से यह सुनते ही समझ गये थे कि राज कुमार मजाक के तौर पर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं था और वह मुस्कराते हुए एक तरफ को चल दिये। ये ही नहीं, एक बार राज कुमार ने रामानंद की भी खिंचाई कर दी थी। रामानंद सागर राज कुमार को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए वो उनके घर पहुंचे और उनको कहानी भी सुनाई। लेकिन राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और जैसे ही डॉगी उनके करीब पहुंचा, तो उन्होंने उससे पूछा- क्या वह इस फिल्म में रोल करना चाहता है। कुत्ते ने उनकी ओर देखा और कुछ नहीं कहा। इस पर उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें