जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हुआ खुलासा
पियूष ने यह भी बताया कि उन्हें यह समझने में काफी समय लगा कि वह एक पति हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह मानने में 10–15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी हैं। उससे पहले मैं उन्हें बस एक ऐसी महिला के रूप में देखता था, जो मेरे बच्चों की मां है, मेरे लिए खाना बनाती है और घर संभालती है।’
उन्होंने अपने रिश्ते के एक अहम मोड़ को भी याद किया। पियूष ने बताया, ‘जब मुझे अपनी गलतियों का एहसास हुआ, तो मैंने एक दिन उन्हें बैठाकर सब कुछ सच-सच बता दिया। हम दोनों रोने लगे और एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद हमें बहुत हल्का महसूस हुआ।’
उन्होंने आगे बताया, ‘उन्होंने मुझसे कहा- तुमने गलतियां कीं, मैंने भी कीं। तुमने ज्यादा कीं, मैंने कम। चलो, अब इन बातों को यहीं खत्म करते हैं।’ इसके बाद हमारी समझ और भी मजबूत हो गई।’