फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हर प्रोड्यूसर ने किया इनकार, तो पिता धर्मेंद्र ने किया सपोर्ट; सनी देओल ने सुनाया ‘घायल’ का भावुक किस्सा

Sat, 01 Aug 2026 10:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol: एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने एक पुरानी याद शेयर की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सनी देओल, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल ने उस किस्से को याद किया, जब उनके पिता धर्मेंद्र ने उनकी फिल्म ‘घायल’ को सपोर्ट किया था, जबकि बाकी सभी प्रोड्यूसर्स ने मना कर दिया था।

जब किसी ने ‘घायल’ को नहीं किया सपोर्ट

विज्ञापन

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी नजर आए। सनी ने बताया कि कई साल पहले उन्हें संतोषी की लिखी एक कहानी बहुत पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि वह इस स्क्रिप्ट को कई प्रोड्यूसर्स के पास लेकर गए, लेकिन किसी ने भी फिल्म बनाने के लिए हां नहीं की।

सनी देओल, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने तुरंत कहा ‘हां’
सनी ने आगे बताया कि इसके बाद वह यह स्क्रिप्ट अपने पिता धर्मेंद्र के पास लेकर गए। उस समय धर्मेंद्र जयपुर में फिल्म ‘बंटवारा’ (1988) की शूटिंग कर रहे थे। सनी ने लिखा, ‘राजकुमार संतोषी ने पापा को पूरी कहानी सुनाई और जैसे ही कहानी खत्म हुई, पापा ने तुरंत हां कह दिया।’

सनी ने कहा कि उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा खुशी थी कि उनके पिता को उन पर गर्व था, क्योंकि उन्होंने एक मजबूत कहानी को पहचाना और उस पर भरोसा किया। उन्होंने कहा, ‘उस भरोसे से ही ‘घायल’ बनी।’

सनी ने बताया कि अब इतने समय बाद वह फिर से जयपुर आए हैं ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए। उन्होंने इसे एक खास संयोग बताया। उन्होंने कहा, ‘पापा की ‘बंटवारा’ (1989) और मेरी ‘बंटवारा 1947’ (2026)... एक ही शहर, ढेर सारी यादें और एक खूबसूरत सफर जो पूरा हो गया।’

किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947' 
सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं। 
विज्ञापन

बंटवारा 1947 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान; भावुक भाई सोहेल खान को लगाया गले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें