सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की मानें तो सोनम अगले महीने आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शादी के बाद ज्यादातर एक्ट्रेस या तो फिल्मों से ब्रेक ले लेती है या छोड़ ही देती हैं। हाल ही में जब इस बारे में सोनम कपूर से पूछा गया तो वह गुस्सा हो गई और उन्होंने अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन
2 of 4
sonam kapoor
एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम से पूछा गया कि क्या शादी के बाद वह काम करेंगी तो इस पर उन्होंने कहा कि हमेशा महिलाओं से ही ये क्यों पूछा जाता है कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी या नहीं। उन्होंने शाहिद कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब मीरा राजपूत से शाहिद की शादी हुई थी तो उनसे तो इस बारे में नहीं पूछा गया था।
विज्ञापन
3 of 4
sonam kapoor
सोनम ने आगे कहा कि वो ऐसी मानसिकता से ऊब चुकी हैं और चाहती हैं कि लोग अपनी इस सोच को बदलें। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि इस सिलसिले में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' कारगर साबित होगी।
सोनम ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं करीना की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इस फिल्म में काम किया। मैं और करीना बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ काम कर के बहुत मजा आया। वह खुद भी इस फिल्म में काम करते वक्त बहुत खुश नजर आईं। हम लोगों ने साथ में अच्छा वक्त बिताया।