फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर से कहा था ‘शट अप’, इंटरव्यू के दौरान हुआ था जोरदार झगड़ा; फिर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 08 Jul 2026 12:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid-Anushka Fight: अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर ने साल 2010 की फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच एक तीखी बहस हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी समय बाद, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के उस इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सोच रहे हैं कि ये असली झगड़ा था या सिर्फ मजाक।

इंटरव्यू में क्या हुआ था?

विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर, एक्टर वीर दास के साथ बात कर रहे थे। तभी अनुष्का शर्मा बीच में बोल पड़ीं। इस पर शाहिद थोड़े नाराज हो गए और उन्होंने अनुष्का से कहा, ‘आप क्यों बीच में कूद रही हैं, जब दो लोग बात कर रहे हैं। फिलहाल तो मैं चेंग से बात कर रहा हूं, मैं आपसे बात कर ही नहीं रहा हूं। वैसे भी ये आपकी पुरानी आदत है।’

शाहिद की इस बात पर अनुष्का चुप नहीं रहीं और उन्होंने तुरंत जवाब दिया। बात इतनी बढ़ गई कि अनुष्का ने शाहिद से ‘शट अप’ तक कह दिया।

अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

झगड़े के बाद क्या हुआ?
इस घटना के बाद खबरें आईं कि प्रमोशन के दौरान माहौल थोड़ा अजीब हो गया था। शाहिद कपूर भी इस पूरे मामले से खुश नहीं थे। इंटरव्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का खूब ध्यान खींचा।

हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह झगड़ा सच में था या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए जानबूझकर किया गया था। लेकिन इस बारे में कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

यहां देखें वीडियो- 

 

विज्ञापन

बदमाश कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया

‘बदमाश कंपनी’ के बारे में
इस फिल्म में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा वीर दास, मियांग चेंग, अनुपम खेर और किरण जुनेजा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- महेश भट्ट का ओशो को छोड़ना पड़ा महंगा, रातों-रात छोड़ना पड़ा था घर; पूजा भट्ट ने सुनाया डरावना किस्सा

फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो 1990 के दशक में मुंबई में एक इंपोर्ट बिजनेस शुरू करते हैं। शुरुआत में वे सिस्टम को अलग तरीके से मात देकर सफल होते हैं, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें