फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: गोविंदा की इस हरकत पर नाराज हो गए थे अमरीश पुरी, सेट पर जड़ दिया था तमाचा

Fri, 24 Mar 2023 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग के माहिर खिलाड़ी थे, बल्कि समय के भी पाबंद थे। 
विज्ञापन
अमरीश पुरी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है। साथ काम करते-करते कई बार स्टार्स के बीच मन-मुटाव हो जाता है। कई बार तो बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था अमरीश पुरी और गोविंदा के बीच। दोनों ही सितारों का इंडस्ट्री में रुतबा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि अमरीश पुरी ने गोविंदा के थप्पड़ जड़ दिया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं..

विज्ञापन


समय के पाबंद थे अमरीश पुरी
दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग के माहिर खिलाड़ी थे, बल्कि समय के भी पाबंद थे। कहा जाता है कि अमरीश पुरी समय को लेकर इतने ज्यादा पाबंद थे कि शूटिंग के लिए जो भी समय उन्हें दिया जाता या तो वे उस समय पर वहां होते या कई बार समय से पहले ही वहां पहुंच जाया करते थे।
Ranbir Kapoor: हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर कपूर, ठुकरा चुके हैं इस हिट फिल्म का ऑफर
विज्ञापन


अमरीश पुरी हो गए थे आगबबूला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अमरीश पुरी सुबह नौ बजे सेट पर पहुंच गए थे। इस फिल्म में गोविंदा भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद गोविंदा सेट पर नहीं पहुंचे, जिससे अमरीश पुरी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

Asim Riaz: अली गोनी संग रमजान के पाक महीने में सऊदी पहुंचे असीम रियाज, उमराह के लिए अपनाया यह लुक

सेट पर हुई जबरदस्त बहस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा सुबह नौ बजे की शूटिंग में शाम छह बजे सेट पर पहुंचे। एक्टर के पूरे नौ घंटे देर से आने पर अमरीश पुरी इस कदर नाराज हुए कि दोनों की खूब बहस हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि अमरीश पुरी ने गोविंदा को एक जोरदार थप्पड़ भी मार दिया। इस घटना से आहत होने के बाद गोविंदा ने फिर कभी अमरीश पुरी के साथ काम ना करने का मन बना लिया था। 
Jubilee Trailer: जुबली का ट्रेलर जारी, नजर आई छल-प्रपंच और महत्वाकांक्षा से भरी इंडस्ट्री की हकीकत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें