फिल्मों में दर्जनों गुंडों को पीटने वाले अक्षय कुमार को एक लड़की ने ऐसा चांटा मारा कि अक्की के गाल पर पांचों उंगलियां छप गई।
'हाउसफुल' फिल्म का वह सीन तो सभी ने देखा ही होगा जिसमें अक्षय कुमार एक बंदर से चांटे खाते है। वह एक बेहद मजेदार दृश्य था। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ दृश्य अक्षय की अगली फिल्म में भी देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार बंदर नहीं बल्कि एक बैकअप डांसर उनके गाल पर पांच उंगलियों की छाप छोड़ देगी।
ये दृश्य हैं उनकी आगामी फिल्म 'हॉलिडे - ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। लेकिन अक्षय कहते हैं कि इसमें कुछ भी इतनी गंभीरता वाली बात नहीं थी।
एक ख़ास दृश्य के बारे में बात करते हुए अक्षय कहते हैं, "यह सिर्फ एक मजाकिया सीन था, मेरे दिमाग में कुछ खास नहीं चल रहा था। ये पूरी कहानी इस तरह से थी कि मैंने बताया कि वह लड़की (सोनाक्षी) मेरी बात नहीं मान रही है, तो उस बैकअप डांसर ने कहा कि अगर वह नहीं मान रही है तो मैं तुम्हारे साथ चलती हूं। तो मैंने कहा कि नहीं, मुझे तो बस वही चाहिए। इस पर वह लड़की गुस्सा हो जाती है और मुझे थप्पड़ जड़ देती है।"
इस फिल्म में अक्षय एक आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं। ए.आर. मुरुगदोस निर्देशित यह फिल्म 6 जून को प्रदर्शित होगी।