अभिनेता शाहरुख खान अपने बालों से खासा प्यार रखते हैं, यही वजह है कि वे अपनी हेयर ड्रेसर दिलशाद को ही यह जिम्मेदारी हमेशा से देते आए हैं।
हाल ही में जब दिलशाद प्रेग्नेंट थी और कुछ महीनों की छुट्टी पर थी तो शाहरुख ने भी हेयर कटिंग से छुट्टी ले ली थी मतलब उन्होंने अपने बालों को बढ़ने दिया। वे हर जगह पोनी टेल में ही नजर आते थे।
शाहरुख अपने बालों की हेयरस्टाइल को लेकर सिर्फ और सिर्फ दिलशाद पर ही भरोसा करते हैं लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि दिलशाद फैमिली की वजह से कनाडा जा रही हैं। कुछ हफ्तों या महीनों के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए। ऐसे में यह प्रश्न सामने आ खड़ा होता है कि अब शाहरुख के बालों का क्या होगा।