फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ता तीर: 'धुरंधर' से फिल्म की तुलना पर क्या बोले आकाश कौशिक? दोनों निर्देशक रिलीज से पहले कर रहे थे ये चर्चा

Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Udta Teer: हाल ही में फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज हुई। इस फिल्म की तुलना 'धुरंधर' से की जा रही है।
  • इस मामले पर निर्देशक आकाश कौशिक ने अपनी बात रखी है।
  • 'धुरंधर' में भारतीय जासूस पाकिस्तान जाता है, वहीं 'उड़ता तीर' में पाकिस्तानी जासूस भारत आता है।
विज्ञापन
उड़ता तीर, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'उड़ता तीर' चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस फिल्म की तुलना आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से हो रही है। 'धुरंधर' में एक भारतीय जासूस पाकिस्तान जाता है। वह वहां भारत के खिलाफ साजिश को नाकाम करता है। वहीं 'उड़ता तीर' एक पाकिस्तानी जासूस भारत आता है। वह भारत की भलाई के लिए काम करने लगता है। दोनों फिल्मों की तुलना पर निर्देशक आकाश कौशिक ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्देशक पहले कर रहे थे फिल्मों की तुलना
इंडिया टुडे से बातचीत में कौशिक ने बताया कि दोनों फिल्म निर्देशकों के बीच यह मजाक लोगों के चर्चा शुरू करने से पहले ही चल रहा था। वह और आदित्य धर अच्छे दोस्त हैं। दोनों लगभग एक ही समय पर अपनी-अपनी जासूसी कहानियों पर काम कर रहे थे। असल में, दर्शकों के इस चर्चा में शामिल होने से बहुत पहले ही, वे इस बात पर मजाक कर रहे थे कि उनके मुख्य किरदार विपरीत दिशाओं में जा रहे हैं।

आकाश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
'उड़ता तीर' की तुलना पर क्या बोले कौशिक?
कौशिक ने कहा 'आदित्य मेरा बहुत करीबी दोस्त है। वह मेरे भाई की तरह है। हम लगभग एक ही समय पर अपनी-अपनी फिल्में लिख रहे थे। मैं अक्सर उससे मजाक में कहता था, 'तुम्हारा आदमी यहां से वहां जा रहा है और मेरा आदमी वहां से यहां आ रहा है।' इसलिए हमारे लिए तो यह तुलना तभी से मौजूद थी।'

बॉलीवुड: इंडस्ट्री में काम करना चाहती है विदेशी उप-प्रधानमंत्री की बेटी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का खुलासा

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कौशिक को नहीं है कोई दिक्कत
कौशिक को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि दर्शक दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे 'धुरंधर' बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि यह तुलना होना स्वाभाविक है। अगर कोई जासूसी फिल्म आती है, तो लोग उसकी तुलना करेंगे ही। इसमें कोई बुराई नहीं है। वह इसकी तुलना मेरे भाई की फिल्म से कर रहे हैं, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।'

धुरंधर - फोटो : एक्स
क्या 'धुरंधर' का उल्टा रूप है 'उड़ता तीर'?
क्या निर्देशक इस बात से सहमत हैं कि 'उड़ता तीर', 'धुरंधर' का उल्टा रूप है? उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए कहा, 'बिल्कुल नहीं। मैं समझ सकता हूं कि यह तुलना कहां से आ रही है। मगर मैंने कभी इसे उस नजरिए से नहीं देखा। जैसा कि मैंने कहा, क्योंकि मुझे शुरू से ही इस बारे में पता था इसलिए मैंने इसे कभी उस तरह से नहीं देखा।'
विज्ञापन

'उड़ता तीर' के बारे में जानकारी
  • बता दें कि 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई थी। 
  • इसमें आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान अहम किरदार में हैं।
  • मीडिया रिपोर्स्ट्स के मुताबिक 65 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 35.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • जहां 'धुरंधर' सीरियल फिल्म है, वहीं 'उड़ता तीर' में कॉमेडी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें