सीरियल 'नामकरण' में नील का किरदार निभाने वाले, जैन इमाम के अधिकतर फैन्स का अकाउंट सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। उनके फैन्स इस कदम से काफी दुखी हैं। इमाम की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। जैन इमाम हाल ही में रोहित शेट्टी के शो, 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए थे।
जैन इमाम ने इंस्टाग्राम से अनुरोध करते हुए कहा, इंस्टाग्राम ने मेरे फैन्स का अकाउंट हटा दिया है। इस बात का मुझे बहुत दुख है। कृपया इन लोगों का अकाउंट बहाल कर दें, यह छोटे बच्चे हैं जो अपनी कलाकारी से खुशी चाहते हैं।
पिंकविला से बातचीत के दौरान, जब इमाम से पिंकविला ने पूछा कि खतरों के खिलाड़ी से आपने क्या सिखा। इसपर इमाम का जबाव था कि हमने अपने दिमाग और शरीर पर संतुलन पाना सिखा है। जब मुझे खतरों के खिलाड़ी के लिए संपर्क किया गया तो मैंने कहा था, थोड़े से पैसे जरूर कम देना लेकिन मैं कर लूंगा।