फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan Gauri Spratt Age: आमिर खान से कितनी छोटी हैं उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट? जानकर होगी हैरानी

Mon, 06 Jul 2026 09:30 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जानिए आमिर और गौरी के बीच में उम्र का कितना अंतर है?
विज्ञापन
1 of 5
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक सादे समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। इस शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जहां दोनों ने शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों की उम्र में कितना अंतर है।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
उम्र का अंतर और दोनों की उम्र
आमिर और गौरी की शादी के बाद से ही दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। आमिर 61 साल के हैं। वहीं गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था। गौरी 47 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों के बीच 13 साल का अंतर है।


 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 साल से जानते हैं, लेकिन तब उनके बीच कोई अफेयर नहीं था। साल 2024 में बेंगलुरु में आमिर की चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए दोनों दोबारा मिले। इसके बाद करीब एक साल तक दोनों लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे।

4 of 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में शामिल हुए मेहमान
आमिर और गौरी की शादी बेहद निजी और सादगी से भरी थी। समारोह में आमिर की पहली पूर्व पत्नी रीना दत्ता और उनके बच्चे आयरा खान और जुनैद खान शामिल हुए। रीना के अलावा आमिर की दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुईं। इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, राजकुमार हिरानी और अभिनेत्री एली अवराम भी इस खास मौके पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण राव, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की पिछली शादियां
गौरी के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर की दूसरी शादी फिल्म निर्माता किरण राव से दिसंबर 2005 में हुई थी। 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें