फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यह है रितिक-सलमान के बीच अनबन की वजह!

Sun, 10 Jul 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
सलमान खान और रितिक रोशन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन देखा गया है कि दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब से सलमान और रितिक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हुए आईफा अवॉर्ड से लौटे हैं, तब से इनके बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


मैड्रिड में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे को अनदेखा किया। बॉलीवुड लाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, 'मैड्रिड में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी एक्टर मंच पर नजर आए, सिर्फ रितिक रोशन वहां मौजूद नहीं थे। यहां तक कि रितिक ने इस इवेंट में ही शिरकत नहीं की।'

आईफा अवार्ड फंक्शन के बाद सलमान ने अपने होटेल के कमरे में एक पार्टी दी थी। रितिक रोशन इस पार्टी में भी नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि रितिक का सलमान के प्रति ऐसा व्यवहार पिछले काफी समय से देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो डेजी शाह हैं विवाद की वजह?

- फोटो : getty
सूत्रों की मानें तो, 'मैड्रिड में हुए अवार्ड फंक्शन के आखिर में रितिक रोशन को एक डांस परफॉर्मेंस देनी थी। इसके लिए रितिक को एक फीमेल डांसर की जरूरत थी। लेकिन जब सलमान को पता चला कि रितिक की डांस परफॉर्मेंस के लिए एक फीमेल डांसर की जरूरत है, तो उन्होंने डेजी शाह का नाम आगे किया। 

लेकिन रितिक को यह पसंद नहीं आया। रितिक को लगा कि डेजी के होने से लोगों का ध्यान उन पर से हटकर डेजी शाह पर चला जाएगा। ऐसा लगता है कि रितिक ने ऑर्गनाइजर से बात की, कि अगर उन्हें डेजी शाह के साथ डांस करने को कहा गया तो वे एक्ट नहीं करेंगे।

हालांकि बाद में रितिक ने बिना डेजी शाह के परफॉर्म किया। लेकिन जब यह बात सलमान को पता चली कि रितिक ने जानबूझकर डेजी के साथ डांस करने से मना किया तो वो गुस्सा हुए। और शायद यही वजह रही कि रितिक-सलमान एक दूसरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। वैसे खबरों कि मानें तो सलमान कंगना को सोपर्ट कर रहे हैं, जो रितिक को पसंद नही है। यह भी एक वजह हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें