फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राका' में क्या हो सकता अल्लू अर्जुन का किरदार? 'रामायण' से भी हो सकता है गहरा कनेक्शन! जानें डिटेल

Wed, 08 Apr 2026 02:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raaka Movie: अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर जारी किया गया है। जानिए फिल्म में क्या हो सकता अल्लू अर्जुन का किरदार और 'रामायण' से क्या हो सकता है कनेक्शन। 

विज्ञापन
राका फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उनकी अगली फिल्म का पोस्टर रिवील किया गया है। साथ ही फिल्म का नाम ‘राका’ दिया गया है। जानिए फिल्म में क्या हो सकता अल्लू अर्जुन का किरदार और पोस्टर में क्या कुछ है खास?

विज्ञापन


अलग लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन
'राका' के पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। अपने चेहरे को उन्होंने छुपाया है। उनके चेहरे के आगे किसी जानवर का पंजा है, जो काफी डरावना लग रहा है। उनके सर पर बाल नहीं हैं। उनके माथे पर एक अलग तरह का निशान है जो किसी लड़ाई का घाव लगता है।

ऐसा हो सकता है अल्लू का किरदार 
पोस्टर सामने आने के बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई है कि हो सकता है वो इस फिल्म में वेयरवुल्फ का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, कुछ जानकारियों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन वेयरवुल्फ नहीं बल्कि ‘किष्किंधा कांड’ के ‘वानर’ जैसे किरदार में नजर आ सकते हैं। 

बता दें कि रामायण में बाली और सुग्रीव जैसे किरदारों के पास तेज, मुड़े हुए नाखून थे और उनमें जबरदस्त ताकत होती थी, यहां तक कि वो पेड़ तक उखाड़ सकते थे।

क्या होता है 'राका' का मतलब?
प्री-लुक पोस्टर में एक पंजे वाला हाथ चांद की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। संस्कृत में ‘राका’ का मतलब पूर्णिमा का चांद होता है। लोककथाओं में माना जाता है कि वेयरवुल्फ की ताकत पूर्णिमा की रात सबसे ज्यादा होती है।

वहीं अगर इसे वानर से जोड़ा जाए, तो कई जनजातीय कहानियों में कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात जंगल का ‘रक्षक’ बाहर आता है। दोनों ही थ्योरी काफी दिलचस्प लगती हैं।

विज्ञापन

किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं 
ऐसा भी हो सकता है कि ये एक साइ-फाई कहानी हो, जिसमें किसी इंसान का डीएनए बदल जाता है और वो खास चांद की रातों में एक खतरनाक, बंदर जैसे जीव में बदल जाता है।

हालांकि अल्लू अर्जुन का किरदार वेयरवुल्फ, ‘किष्किंधा कांड’ के ‘वानर’ या ‘जंगल का रक्षक’ होगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चला है। फिलहाल मेकर्स ने किरदार से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। 

‘राका’ फिल्म के बारे में 
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें