फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की किताब में मिल्खा की जगह छाप दी फरहान अख्तर की फोटो, मच गया बवाल

Sun, 19 Aug 2018 06:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
पश्चिम बंगाल में शिक्षा मंत्रालय से एक हास्यास्पद गलती हो गई है और इसे लेकर उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल मंत्रालय से एक स्कूली किताब में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की जगह पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फोटो प्रकाशित हो गई। अब किताब का वह पेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Bhaag Milkha Bhaag
मंत्रालय की इस गतली पर लोगों का कहना है कि इस तरह की एजुकेशन की वजह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस तरह की गलती पूरे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। इस वाकये पर खुद फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री। स्कूल की किताबों में मिल्खा जी की तस्वीर में मुझे दिखाने की एक भूल हुई है। क्या आप प्रकाशक से इसे बदलने का अनुरोध कर सकते हैं?'





 
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhatar
फरहान ने अपनी इस बात को जल्द से जल्द मंत्रालय तक पहुंचाने के लिए अपने ट्वीट में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी टैग किया है। इस पर डेरेक ने जवाब देते हुए लिखा, 'प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, इस गलती को सुधारा जाएगा।' 



 

4 of 5
Bhaag Milkha Bhaag
बता दें कि ये गलती उस वक्त सामने आई जब एक ट्वीटर यूजर 'Lyfe Ghosh' ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल के स्कूल की एक किताब में मिल्खा सिंह की जगह बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, 'ये बिल्कुल चौंकाने वाला नहीं। यह यहां नियमित घटना बन गई है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
बता दें कि एथलीट मिल्खा सिंह की जीवनी पर 2013 में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बन चुकी है। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते है और इस फिल्म का एक फोटो किताब में मिल्खा सिंह की जगह पर फरहान की प्रकाशित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें