राजेश शर्मा की तबीतय कैसे हुई थी खराब?
बीते दिनों हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में यह मामूली बात लगी लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उनके पैर में तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी। इसके बावजूद वह फ्लाइट से कोलकाता चले गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी बढ़ गई। अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी तबीयत ठीक है, वह स्वस्थ हो रहे हैं।