फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिशियन करण जोसेफ ने मुंबई की बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान

Sun, 10 Sep 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Karan Joseph
विज्ञापन
बेंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय संगीतकार करण जोसेफ ने मुंबई के बांद्रा की एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों की मानें तो करण जोसेफ मुंबई में एक महीने से अपनी एक फीमेल फ्रेंड रिषि शाह के साथ बांद्रा की 12 वीं मंजिल में रह रहे थे।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो घटना वाले दिन शाह अपने दोस्तों के साथ बैठकर टीवी देख रहे थे तभी अचानक जोसेफ खिड़की की तरफ बढ़े और वहां से कूद गए। जिसके बाद उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- ऋतिक रोशन और करण जौहर ने आत्महत्या के खिलाफ शुरू किया अभियान, सुनना जरूरी है ताकि जीते रहें अपने

हालांकि पुलिस को अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि करण जोसेफ नशे में थे। पुलिस ने करण के परिवारवालों को इस हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गायक और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने ट्वीट पर दुख जताते हुए कहा अनूठे भारतीय संगीतकारों में एक करण जोसफ ने खुदकुशी कर ली। 
  RIP Karan Joseph. Thanks for all the great music & may the truth set you free. Fly on to the great gig in the sky. — Warren Mendonsa (@blackstratblues) September 9, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें