फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज, दो हजार करोड़ की फिल्म और फ्लॉप एक्टर्स; चार मिनट के ट्रेलर में दिखे कई रंग

Thu, 11 Jun 2026 02:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Trailer Release: अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है।
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की काफी चर्चा है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर काफी शानदार है और इसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 4 मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। इसमें फिल्म की झलक दिखी है।
विज्ञापन


वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर की शुरुआत जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल को दिखाने से होती है। इसके बाद एक-एक करके फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आती है। एक वॉयस ओवर सभी कलाकारों के नाम बताता है। इसके बाद परेश रावल एक फिल्म बनाने का प्लान बनाते हैं। इसमें वह सभी कलाकारों को कास्ट करते हैं।
 

वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
ट्रेलर में होता है टकराव
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग एक गांव में शुरू होती है। गांव वालों को लगता है कि फिल्म के कलाकार उनके गांव को गुंडों से आजाद कराएंगे। इतने में वहां असली गुंडे आ जाते हैं। इसके बाद फिल्म का सेट अखाड़ा बन जाता है। फिल्म की स्टारकास्ट और असली गुंडों में जबरदस्त टकराव होता है।

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये कलाकार आए नजर
ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी का काम जबरदस्त है। अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब का काम भी शानदार है। इसके अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन ने भी अच्छी अदाकारी की है। 
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें