फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, अक्षय के डायलॉग से लेकर सुनील शेट्टी की कॉमेडी ने मचाया धमाल

Fri, 15 May 2026 01:32 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Teaser: 'वेलकम टू द जंगल' का दमदार और मदेजार टीजर आज जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के टीजर में मस्ती के साथ कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिला।
 
विज्ञापन
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की परफेक्ट कॉमेडी और बाकी सितारों के कॉमिक अंदाज से भरपूर यह टीजर एक शानदार फैमिली एंटरटेनर है।

विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज
आखिरकार, आज अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार की जबरदस्त कॉमेडी और बाकी सितारों के मजेदार अंदाज से भरा यह टीजर पूरे परिवार के लिए बहुत अच्छा मनोरंजन है।

क्या खास है टीजर में?
टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के एक मजेदार डायलॉग से होती है। वे कहते हैं, 'सूचना- इस फिल्म में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम...।' 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में बहुत हंसी-मजाक है। सबसे ज्यादा मजेदार अक्षय कुमार के डायलॉग हैं।

सुनील शेट्टी जब अक्षय पर गोली चलाते हैं और उनसे पूछते हैं, 'तू मरता क्यों नहीं?' तब अक्षय कहते हैं- 'मैं मरने में जान डाल रहा हूं।' फिल्म के टीजर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और अफरा-तफरी से भरा माहौल दिखाया गया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका देखने को मिलता है।
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट और रिलीज
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में कुल 34 कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म को राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर निर्मित किया है।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर निर्माताओं ने जारी किया फिल्म 'मां बहन' का टीजर, जानें कब और कहां होगी रिलीज?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें