फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसमें एक फिल्म बन रही है, शूटिंग के लिए एक्टर्स एक गांव में जाते हैं। जहां से गड़बड़ शुरू होती है। फिल्म में लीड रोल निभाने वाला एक्टर कभी हिट था, अब फ्लॉप है, ऐसे में वह अपने करियर में एक हिट फिल्म चाहता है। ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स नजर आए। इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक चर्चित हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है, ऐसा एक यूट्यूबर, एक्टर मोहित आनंद का मानना है।
ट्रॉपिक थंडर की कॉपी है अक्षय की फिल्म
मोहित आनंद अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताते हैं कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्राॅपिक थंडर’ जैसी है। ‘ट्रॉपिक थंडर’ में भी एक जमाने का हिट एक्शन हीरो, फ्लॉप हो चुका है, वह भी फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ को-एक्टर्स के साथ एक जंगल में जाता है। जहां पर गड़बड़ी शुरू होती है। ऐसे में देखा जाए तो ‘वेलकम टू द जंगल’ की थीम भी ऐसी ही है। सबसे बड़ी बात यह दोनों ही फिल्म एक्शन, कॉमेडी जॉनर की हैं।