फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की बड़ी डील, मुंबई में बेचे दो लग्जरी फ्लैट, किया करोड़ों का मुनाफा; जानें किसने खरीदे ये घर?

Fri, 03 Jul 2026 05:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों वेलकम टू द जगल में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। इन दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 12.38 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कब खरीदे थे फ्लैट? 

विज्ञापन

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने ये फ्लैट अक्टूबर 2017 में करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदे थे। अब इतने समय में इनकी कीमत में अच्छा-खासा फायदा हुआ है।

ये दोनों अपार्टमेंट ओबेरॉय एनीग्मा नाम के एक हाई-एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में हैं, जो एलबीएस रोड पर स्थित है। हर फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,886 स्क्वायर फीट है और हर एक के साथ तीन-तीन पार्किंग स्पेस मिलते हैं। यानी दोनों मिलाकर कुल 6 पार्किंग स्लॉट हैं।

किसने खरीदे फ्लैट? 
दस्तावेजों के अनुसार, ये दोनों फ्लैट सनी होम केयर प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदे हैं। हर एक फ्लैट 6.19 करोड़ रुपये में बेचा गया, जिससे कुल डील 12.38 करोड़ रुपये की हुई। स्टांप ड्यूटी की बात करें तो हर फ्लैट पर 37.14 लाख रुपये की ड्यूटी दी गई, यानी कुल 74.28 लाख रुपये। इनकी रजिस्ट्री 30 जून 2026 को हुई।

विज्ञापन


इतने करोड़ का हुआ मुनाफा 
अगर मुनाफे की बात करें, तो अक्षय कुमार ने हर फ्लैट करीब 4.49 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब हर एक पर करीब 1.70 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। यानी लगभग 9 साल में करीब 38% की बढ़त।

ये भी पढ़ें- ‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे’, क्या नीलम की वजह से हुआ था फराह खान अली और बॉबी देओल का ब्रेकअप? सच का हुआ खुलासा

जून में भी बेचे थे दो फ्लैट
इससे पहले भी जून में अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में ओबेरॉय स्काई सिटी में अपने दो फ्लैट बेचे थे, जिनकी कुल कीमत 7.1 करोड़ रुपये रही।

इनमें से एक बड़ा फ्लैट (1,101 स्क्वायर फीट) 5.75 करोड़ रुपये में बिका, जिसमें दो पार्किंग स्पेस थे। दूसरा छोटा फ्लैट (252 स्क्वायर फीट) 1.35 करोड़ रुपये में बिका, जिसमें एक पार्किंग स्पेस था। इन दोनों डील्स पर क्रमशः 28.75 लाख और 6.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी। ये दोनों प्रॉपर्टी सुवर्णा रुपेशकुमार सकपाल ने खरीदी थीं और रजिस्ट्रेशन 2 जून 2026 को हुआ।

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : X
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन फिर भी इसने सिर्फ 7 दिनों में दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें