फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू, कितनी हुई टिकटों की बिक्री; जानें अक्षय और रवीना की फिल्म का कलेक्शन?

Wed, 24 Jun 2026 09:06 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Advance Booking: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितने की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
1 of 4
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार, रवीना टंडन और कई बड़े कलाकारों से सजी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह मशहूर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले गुरुवार को इसके स्पेशल 'पेड प्रीव्यू' शो रखे गए हैं, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग हुई शुरू
  • शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है
  • टिकटों की बिक्री की बात करें तो अब तक फिल्म के 15,064 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं
  • फिल्म को पूरे भारत में 3,232 स्क्रीन मिली हैं
  • फिल्म अब तक लगभग 25.68 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है 
  • वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 71.13 लाख रुपये तक पहुंच गया है
विज्ञापन

3 of 4
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने किए कुछ बदलाव
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, लेकिन साथ ही कुछ बदलाव और कट भी सुझाए हैं। अब इस फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 44 मिनट है। बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के कुछ डायलॉग, बिकिनी सीन, इशारों और कश्मीर के जिक्र में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम 3' की स्टार कास्ट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी लुक हुआ वायरल; पैपराजी ने दी संभलकर चलने की सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें