फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता ने की जान देने की कोशिश, तालाब में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के एक अभिनेता ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की है। वो घरेलू और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। जानकारी के मुताबिक उसे अपने मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। लेकिन वो अपने काम से इतने पैसे नहीं जुटा पा रहा था कि अपनी मां का इलाज करा पाए।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक बीती बुधवार रात 22 वर्षीय अभिनेता के मां की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। वह रातोरात मां को लेकर एक नजदीकी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसके मां का रोग इतना बढ़ गया है कि उन्हें बचा पाना मुश्किल है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की बात अभिनेता के दिल में बैठ गई और वो सदमे चला गया। इस दौरान वो अपने घर से बाइक लेकर निकला और रास्ते में एक गहरे तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बची जान, कौन है ये अभिनेता

इस अभिनेता का नाम है सनी लोकवानी। ये मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। सालों तक भोपाल में थिएटर व अन्य सिनेमाई चीजों से जुड़े रहने के बाद उसे हाल ही में फिल्म वेलकम टू कराची में ‌अभिनय करने का मौका मिला था।

गौरतलब है ‌हाल ही में वासू भगनानी की फिल्म वेलकम टू कराची की शूटिंग भोपाल में की थी। इस दौरान उन्हें कुछ स्‍थानीय कलाकारों की जरूरत पड़ी थी, तो उन्होंने सनी को काम दिया था।

सनी लोकवानी अपनी मां संगीता की बीमारी से परेशान है। इसलिए उसने तालाब में कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया। 22 वर्षीय को फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें