फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'रागिनी..' ने तीन दिनों में कितने कमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में कोई भी बड़ा चेहरा न होने के बावजूद इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। पहले दिन इस फिल्म ने 8 करोड़ 50 लाख के आसपास कमाई की। जिस फिल्म में कोई स्टार न हो वह फिल्म इतनी अच्छी ओपनिंग ले ले ऐसा बहुत कम होता है। लेकिन शायद यह सनी लियोनी का जादू ही था कि उन्होंने ऐसा कर दिखाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन कुछ सुस्त

समीक्षकों द्वारा इस फिल्‍म को औसत से नीचे बताने का असर फिल्म के कलेक्‍शन पर पड़ा। इस फिल्‍म ने रिलीज के दूसरे दिन सात करोड़ से कुछ अधिक की कमाई की। यह कलेक्‍शन भी कम नहीं था लेकिन आमतौर पर शनिवार का कलेक्‍शन शुक्रवार के कलेक्‍शन से ज्यादा होता है। रागिनी एमएमएस 2 इस बात का फायदा नहीं ले पाई।

विज्ञापन

और रविवार को कुछ बेहतर

आमतौर पर रविवार को उन फिल्मों की अच्छी कमाई होती है जिन्हें लोग परिवार के साथ देख सकें। सपरिवार फिल्म देखने वाले दर्शक ऐसी फिल्मों को एवाइड करते हैं। बावजूद इसके रविवार को इस फिल्म की कमाई नहीं गिरी। एकता कपूर के बैनर की इस फिल्‍म ने रविवार को भी लगभग 8 करोड़ कमा लिए। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्‍शन 24 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें