श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.90 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला। वहीं शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 5.08 की कमाई अपने नाम की।
इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में ही 7.98 करोड़ की कमाई कर ली थी। बात करें तीसरे दिन की तो रविवार को भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन रहा। वीकेंड पर फिल्म ने 6.42 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 14.40 करोड़ रूपये हो गई है।
#Mom had a SUPERB Sat and EXCELLENT Sun... Fri 2.90 cr, Sat 5.08 cr, Sun 6.42 cr. Total: ₹ 14.40 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 10, 2017
सिल्वर स्क्रीन पर फिर से लौटने वाली श्रीदेवी की दर्शकों ने काफी तारीफ की है। यह फिल्म हिंदी भाषा के लिए 1260 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं तेलुगु वर्जन के लिए फिल्म को 36 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।