फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागिन’ और ‘तुलसी’ में जबरदस्त टक्कर, अनुपमा रह गई पीछे; जानें साल के पहले हफ्ते की टीआरपी रेटिंग

Tue, 20 Jan 2026 09:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Week 1 TRP : साल 2026 की टीवी सीरियल की टीआरपी रेटिंग सामने आ चुकी है। पहले हफ्ते में टीवी की क्ववीन कौन बनी? जानिए।

विज्ञापन
सीरियल 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत हुए 20 दिन हो चुके हैं। लेकिन इस साल के पहले हफ्ते की टीआरपी रेटिंग अब सामने आई है। जानिए, इस बार किसने टीआरपी लिस्ट में बाजी मारी है।

तुलसी अपने सिंहासन पर रहीं विराजमान 

विज्ञापन

पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा। इसकी टीआरपी 2.3 की रही है। इन दिनों सीरियल में बहुत ड्रामा, ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। लीड कैरेक्टर तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर (अमर उपाध्याय) एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। हाल ही में तुलसी के कैरेक्टर की विरानी परिवार में वापसी हुई। 

प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
दूसरे नंबर पर सीरियल ‘नागिन 7’ 
सीरियल ‘नागिन 7’ इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल ने पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। इसकी टीआरपी 2.1 की है। ‘नागिन 7’ में लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी हैं। सीरियल को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। कुछ हफ्तों में ही इस सीरियल ने अपने लिए टीआरपी लिस्ट में जगह बना ली है।
विज्ञापन

सीरियल 'अनुपमा' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
तीसरे नंबर 'अनुपमा' ने बनाई जगह 
इस साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल तीसरे नंबर पर रहा। इस बार इसे 2.1 की रेटिंग मिली है। यह ‘नागिन 7’ से पीछे  रहा। जबकि पिछले साल की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल ने हमेशा ही पहले और दूसरे नंबर पर अपने लिए जगह बनाई थी।

टाॅप फाइव में ये सीरियल भी हुए शामिल
जहां तक चौथे और पांचवें नंबर के सीरियल की बात है तो पहले हफ्ते की टीआरपी में यह जगह ‘उड़ने की आशा’ और ‘तुम से तुम तक’ को मिली है। दोनों की टीआरपी 1.9 रही है। यह दोनों ही सीरियल एक रोमांटिक ड्रामा हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें