फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : Instagram: @shibanidandekar
इतना ही नहीं पार्टी में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी मौजूद रहीं। हालांकि उन्होंने अनोखे अंदाज में इस पार्टी में शिरकत की। दरअसल सामने आई तस्वीर में फरहान अख्तर के दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेस मास्क पहने दिखाई दिए। यह वही मास्क है जो फरहान के वैलेंटाइन डे पोस्ट पर भी नजर आया था।
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर की इस बैचलर पार्टी की तस्वीर पर शिबानी दांडेकर ने भी कमेंट किया है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए शिबानी ने लिखा टेक्निकली मैं भी वहां हूं। दरअसल, शिबानी फेस मास्क की तरफ इशारा करते हुए कमेंट में लिखा। इसके साथ ही उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए।
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कई सालों से दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही हाल ही में फरहान अख्तर की पिता जावेद अख्तर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। जावेद अख्तर ने यह भी बताया था कि महामारी की स्थिति को देखते हुए शादी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।