फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा की 'इनसाइड एज' एमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, टी-20 क्रिकेट पर है आधारित

Sat, 29 Sep 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
inside edge
विज्ञापन

एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई भारत की पहली ओरिजनल वेब सीरीज इनसाइड एज को एमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह सीरीज 20-20 क्रिकेट की दुनिया के आसपास घूमती है। ऋचा इसमें एक टीम की मालकिन जरीना मलिक की भूमिका में हैं। जो बेहद मजबूत होने के साथ-साथ अत्यंत महत्वाकांक्षी महिला हैं। 

विज्ञापन


इस किरदार के लिए ऋचा ने कड़ा वर्क आउट किया है। इससे उनके शरीर में काफी परिवर्तन दिख रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने बाल भी कटवाए हैं। अपने इस पावर हेयरकट में एक पूर्ण बॉस की तरह दिखकर उन्होंने अपने प्रशंसकों की दिलचस्पी इस फिल्म के लिए बढ़ा दी है। इनसाइड एज सीजन-1 में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, अंगद बेदी, तनुज वीरवानी, संजय सूरी सहित कई हस्तियां सशक्त भूमिका में नजर आ रही हैं। 

सीरीज का दूसरा सीजन अभी तैयार हो रहा है। इसकी शूटिंग जॉर्जिया में की जा रही है। प्रशंसकों को यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि जरीना मलिक और भाई साहब का आगे क्या होता है और शो में आगे कौन से मोड़ आते हैं। अभी के लिए तो यह जश्न मनाने का समय है कि एक बड़े अवॉर्ड के लिए ऋचा की वेब सीरीज नॉमिनेट हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें