फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह बहुत काबिल लोगों का एक ग्रुप है', 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' में बॉलीवुड गानों के डांस पर बोलीं करिश्मा

Sun, 02 Aug 2026 11:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karisma Kapoor On India's Best Dancer Season 5: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पांचवें सीजन को जज कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह इस शो में किस बात को लेकर सबसे ज्यादा खुश हैं?
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के नए सीजन में कंटेस्टेंट बॉलीवुड के कई गानों पर परफॉर्म करते हैं। शो की जज करिश्मा कपूर का कहना है कि यही बात सीजन 5 को पिछले सीजन से अलग बनाती है। हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे यादगार गानों का हिस्सा रहीं यह एक्ट्रेस इस सीजन में डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
करिश्मा क्यों हैं खुश?
एएनआई से बात करते हुए करिश्मा ने कहा कि इस सीजन में बॉलीवुड डांस पर खास फोकस है। बॉलीवुड डांस को वापस लाने और कंटेस्टेंट्स को अपने डांस मूव्स से गानों को यादगार बनाने पर करिश्मा खुश हैं। उनका कहना है 'पिछला सीजन थोड़ा अलग था। उसमें कई तरह के डांस फॉर्म थे? वे बहुत टेक्निकल थे। इस बार हमारे पास कुछ बहुत खास है और वह है बॉलीवुड डांस की वापसी।'

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की झोली में आ गिरी नई फिल्म, फरहान अख्तर के साथ इस फिल्म में करेंगे कैमियो

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
भारत की हर पीढ़ी पसंद करती है
उन्होंने आगे कहा 'मुझे लगता है कि यह एक ऐसा डांस है जिसे भारत की हर पीढ़ी पसंद करती है। इसलिए, हमें कंटेस्टेंट्स को वह पुरानी यादें ताजा करते हुए देखकर मजा आता है। वे जो ठुमके और एक्सप्रेशन दिखाते हैं, उन्हें देखना अच्छा लगता है। तो, मैं कहूंगी कि यह सीजन बहुत खास है।'

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
टैलेंटेड लोगों का है ग्रुप
उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि एक चीज जिसका मैं हमेशा इंतजार करती हूं, वह है उनका बहुत ज्यादा एनर्जी लेवल। मुझे लगता है कि हमारे पास जो कंटेस्टेंट्स हैं और वे परफॉर्मेंस में जिस तरह का डांस करते हैं, वह नेक्स्ट लेवल का होता है। यह बहुत टैलेंटेड लोगों का एक ग्रुप है।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां स्ट्रीम होता है शो?
'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 का प्रीमियर 6 जून, 2026 को हुआ और यह सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर स्ट्रीम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें