अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'वजीर' का दूसरा टीजर आ गया और इसी के साथ सारे पत्ते खुल गए हैं। पहले टीजर में बस अमिताभ और फरहान को सामने किया गया था। बाकी चीजें छुपा ली गईं थी।
लेकिन दूसरे टीजर की शुरुआत ही फिल्म के विलेन नील नितिन मुकेश की आवाज होती है। इसी के साथ अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम के किरदार भी सामने आ गए।
बिजॉय नांबियर ने डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी विधू विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी ने लिखी है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
वीडियो में देखें वजीर का शानदार टीजर