फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WAVES 2025: एक मंच पर नजर आए शाहरुख-आमिर से लेकर चिरंजीवी-मोहनलाल जैसे कलाकार, देखें टॉप 10 तस्वीरें

Thu, 01 May 2025 06:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

WAVES 2025 Top 10 Photos: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शानदार आगाज आज मुंबई में हुआ। इस दौरान मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं और उनकी कई खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। चलिए वेव्स की वायरल 10 तस्वीरों पर नजर डाले...
 
विज्ञापन
वेव्स 2025 में मनोरंजन जगत के सितारे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शानदार आगाज आज मुंबई में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा मंच है, बल्कि इसने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों को एक साथ लाकर एकजुटता की मिसाल भी पेश की। सितारों की मौजूदगी ने समिट को और खास बना दिया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है कि इंडस्ट्री के कई सितारे एक साथ नजर आते हैं और साथ में उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। आज भी कई सितारे साथ नजर आए तो चलिए आज की 10 वायरल तस्वीरों पर नजर डालें..

विज्ञापन




फोटो 1: ये आज की बेहद खास तस्वीर रही, जिसमें कई सितारे एक साथ बैठे हुए पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुनते नजर आए। इस तस्वीर में अनुपम खेर, हेमा मालिनी, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आईं। 
विज्ञापन





फोटो 2: इस तस्वीर ने भी यूजर्स का खूब ध्यान खींचा। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा की, जिसमें वह रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, अक्षय कुमार और मिथुन चक्रवर्ती के साथ पोज देते नजर आए। 




फोटो 3: इस तस्वीर ने यूजर्स को उत्साह से भर दिया। वेव्स में आज बेहद ही खास पल देखने को मिला। कमल हासन और चिरंजीवी एक-दूसरे के साथ गले मिलते और बात करते नजर आए। 




फोटो 4: वेव्स 2025 के मंच पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपनी दोस्ती से दिल जीत लिया। दोनों ने मंच पर एक साथ एंट्री की। इस दौरान दोनों ब्लैक ऑउटफिट में ट्विनिंग करते भी दिखे। 




फोटो 6: यह तस्वीर भी चर्चा में छाई रही, क्योंकि बॉलीवुड के मशहूर सितारे- अक्षय कुमार, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ दिखे। साउथ निर्देशक और निर्माता एसएस राजामौली भी उनके साथ बैठकर पीएम मोदी का भाषण सुनते नजर आए। 
विज्ञापन





फोटो 6: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर के साथ बैठकर पीएम मोदी का भाषण सुन रहे थे। नुसरत भरूचा भी दिखीं। 




फोटो 7: यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाई रही। इस तस्वीर में साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारे साथ नजर आए। मोहनलाल और रजनीकांत एक साथ बैठे दिखे। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आए। 



फोटो 8: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम किरावनी के साथ बैठे नजर आए। इस दौरान दोनों पीएम मोदी का भाषण सुन रहे थे। 



फोटो 9: इस तस्वीर में कई सितारे एक साथ कैद हुए हैं। शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ बैठे नजर आए। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण भी दिखीं। चिरंजीवी भी इस तस्वीर में कैद हुए। इसमें रितेश सिधवानी भी स्पॉट हुए। 



फोटो 10: इस तस्वीर में भी कई दिग्गज सितारों की झलक देखने को मिली। एसएस राजामौली के बगल में आमिर खान नजर आए तो वहीं, सुपरस्टार नागार्जुन के साथ राजकुमार राव की भी झलक मिली। साथ ही साउथ अभिनेता सुरेश गोपी भी दिखे।  

चार दिवसीय कार्यक्रम है वेव्स 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया। यह चार दिवसीय कार्यक्रम है। इसके पहले दिन मनोरंजन जगत के तमाम सितारे नजर आए। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने गुरु दत्त समेत सिनेमा के पांच दिग्गजों के नाम पर डाक टिकट भी जारी किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें