रोहन शिप्पी निर्देशित फिल्म 'नौटंकी साला' 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले लोगों को 'नौटंकी साला' का यह ट्रेलर खूब रास आ रहा है।
कॉमेडी से भरे इस ट्रेलर में कुणाल कपूर और आयुष्मान खुराना दर्शकों को खूब गुदगुदा रहे हैं।
फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद अब पर्दे पर आयुष्मान खुराना नौटंकी करते नजर आएंगे। 'नौटंकी साला' में आयुष्मान के साथ कुणाल राय कपूर ने भी काम किया है।
दोनों ही थियेटर की दुनिया से आए हैं और दोनों ने फिल्मों में संघर्ष भी किया है।
इनके साथ पूजा साल्वी और एवीलिन शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म के साथ इसी दिन 'कमांडो' फिल्म भी रिलीज होगी।
देखें मजेदार ट्रेलर