फिल्म 'मिरर गेम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर विजित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिरर गेम' सस्पेंस थ्रिलर है। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये ट्रेलर इतना जबरदस्त पसंद किया जा रहा है कि अभी तक इसे 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिये फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है।
फिल्म में प्रवीण दबास, ओमी वैद्य और पूजा बत्रा अहम रोल में नजर आएंगे। इस पोस्टर में एक्टर प्रवीण दबास का चेहरा नजर आ रहा है। पोस्टर में उनके चेहरे पर पर द प्रोफेसर, द स्टूडेंट, द मैरिज, द अफेयर, द रिवेंज, द गेम जैसे शब्द लिखें दिखा दे रहे हैं।
First look poster of #MirrorGame Ab Khel Shuru... Stars Parvin Dabas, Pooja Batra and Omi Vaidya... 2 June 2017 release by PVR Pictures. pic.twitter.com/jCPpEwL7bt
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 11, 2017
आपको बता दें इस फिल्म की शूटिंग यूएस में की गई है। प्रवीण आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस' में नजर आए थे। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा प्रवीण 'द पर्फेक्ट हसबैंड' और 'अनसीन' जैसी इंग्लिश फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।