फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Lucknow Central' Trailer: क्या जेल से भागने में कामयाब होंगे फरहान?

Thu, 27 Jul 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'लखनऊ सेंट्रल' फिल्म का पोस्टर - फोटो : Farhan Akhtar Instagram
विज्ञापन
फरहान अखतर की नई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने दर्शकों में उत्साह बना रखा था।
विज्ञापन


फिल्म मुरादाबाद के किशन नाम के एक युवक की कहानी है जो बड़ा भोजपुरी सिंगर बनना चाहता है लेकिन एक खून के इल्जाम के चलते वो लखनऊ की सेंट्रल जेल पहुंच जाता है। जेल में एनजीओ वर्कर गायत्री कश्यप (डायना पेंटी) एक कॉम्पटिशन के लिए कैदियों का म्यूजिक बैंड बनाना चाहती हैं। इसके लिए किशन 4 और कैदियों को अपने साथ जोड़ लेता है। 'लखनऊ सेंट्रल' में किशन कैसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंड बनाने के जरिये भागने का प्लैन बनाता है, यही है फिल्म की मूल कहानी।

इस फिल्म में डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कैमियो किया है।
विज्ञापन




फिल्म को निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस और रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इससे ठीक पहले फिल्म के पोस्टर फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर रिलीज किए।
विज्ञापन

  Presenting the first look posters of #LucknowCentral... Directed by Ranjit Tiwari... 15 Sept 2017 release. pic.twitter.com/4KhSQWjtgL — taran adarsh (@taran_adarsh) July 26, 2017


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें