मलिष्का ने फिल्म 'सैराट' के सुपरहिट गाने 'झिंगाट' की पैरोडी बनाकर एक बार फिर बीएमसी पर निशाना साधा है। गाने का नाम है 'मॉनसून सॉन्ग विद मलिष्का।' इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गाने में मलिष्का अपने रेडियो स्टेशन के कुछ सहकर्मियों के साथ गाना गाते और डास करती नजर आ रही हैं।
मॉनसून सॉन्ग विद मलिष्का' में मुंबई की सड़कों पर मौजूद गड्ढों, खतरनाक पुल, जलभराव और जल निकासी की खराब हालत का जिक्र किया गया है। देखें गाने का वीडियो-