फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह का आयटम सॉन्ग "हमरी अटरिया" है मजेदार

Tue, 27 Aug 2013 04:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और अन्ना आंदोलन से प्रेरित बतायी जा रही फिल्म 'सत्याग्रह' में अब आयटम सॉन्ग का तड़का भी लगेगा। इस फिल्म में ‘अय्यो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आयटम सॉन्ग जोड़ा गया है।
विज्ञापन


30 अगस्त को रिलीज हो रही प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' अन्ना आंदोलन और उसके बाद उपजे राजनीतिक हालातों की कहानी कहती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और मनोज बाजेपई की मुख्य भूमिका है।

यह फिल्म लगातार ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर नयी चर्चा इसमें शामिल किए गए आयटम सॉन्ग को लेकर है।

इस फिल्म में ‘अइयो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आइटम सॉन्ग जोड़ा गया है। इस गंभीर फिल्म में आइटम सॉन्ग जोड़े जाने की बात पर सफाई देते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि यह गीत भ्रष्ट लोगों के मनोविज्ञान को समझने में मददगार होगा।
विज्ञापन


‘सत्याग्रह’ में यह गीत भ्रष्ट लोगों के दबदबे और उनकी मिलीभगत का माहौल दिखाएगा। गाने के बोल जानबूझ कर व्यंग्य वाले रखे गए हैं। इस गाने में मॉडल नताशा के साथ फिल्म में लीड रोल कर रहे अजय देवगन की भी एक झलक दिखेगी।
विज्ञापन


देखिए फिल्म का गाना




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें