निर्माताओं ने उपभोक्ताओं को इस एप का इस्तेमाल करने के लिए साल भर के लिए सिर्फ 299 रुपये का भुगतान करना तय किया है। इसके बदले में उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 40 से ज्यादा जॉनर के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। भारत की विविधता का ख्याल रखते हुए इस ऐप का इस्तेमाल हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषा में किया जा सकता है।
इसकी खास बात यह रहेगी कि टीवी पर प्रसारित होने वाली ज्यादातर सामग्री को दर्शक इस प्लेटफॉर्म पर कुछ समय पहले ही देख चुके होंगे। उदाहरण के लिए सुपरस्टार रजनीकांत का शो 'इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' का प्रसारण टीवी पर 23 मार्च रात 8 बजे होना है। लेकिन इस एप पर यह प्रोग्राम दो घंटे पहले यानी 6 बजे से ही देखा जा सकेगा।
गोविंदा ने बांधे रणवीर सिंह की तारीफ के पुलिंदे, कहा- 'तुम होगे इस इंडस्ट्री के अगले...'