हेट स्टोरी 2 का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में सिर्फ बेडरूम दृश्यों की भरमार हैं। क्या ट्रेलर के बूते फिल्म चल पाएगी?
‘हेट स्टोरी 2’ का पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर के साथ ट्रेलर भी जारी हुआ है। ट्रेलर बेहद बोल्ड है। ट्रेलर के ज्यादातर हिस्से में किस और बेडरूम सीन दिख रहे हैं।
खास बात यह है कि फिल्म की निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने सेंसर बोर्ड को ध्यान में रखते हुए फिल्म के दो ट्रेलर जारी किए हैं। एक तो टीवी पर दिखाने के लिए, जिसमें बोल्ड दृश्यों की मात्रा नहीं के बराबर है। दूसरा ट्रेलर यू-ट्यूब पर डाला गया है, जिसमें कई बोल्ड सीन हैं।
लेकिन पोस्टर के साथ ऐसा बंटवारा नहीं हो सकता। अतः पोस्टर हर कहीं देखने वालों को आश्चर्य में डाल रहा है। पोस्टर पर फिल्म की हीरोइन को एक पलंग पर कमर के नीचे सिर्फ चादर लपेटे दिखाया गया है।
फिल्म का निर्देशन विशाल पंड्या ने किया है, जबकि टीवी ऐक्टर जय भानुशाली और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सुशांत सिंह खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
देखिए फिल्म का ट्रेलर