चर्चित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। यह ट्रेलर मोहब्बत करने के तरीका सिखा रहा है।
'डेढ़ इश्किया' फिल्म 'इश्किया' की सीक्वल फिल्म है। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट में थोड़ा बदलाव किया गया है।
इस बार विद्या बालन की जगह माधुरी हैं। एक और नई अभिनेत्री हुमा कुरैशी को भी फिल्म में जगह मिली है।
फिल्म में अपराध, सेक्स और राजनीति का कॉकटेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सबसे ज्यादा हिस्से नसीरूदीन शाह और माधुरी को मिले हैं।
नसीर दर्शकों को मोहब्बत करने के तरीके और उसकी पहचान सिखा रहे हैं।
देखिए फिल्म का पहला ट्रेलर