तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म 'बुलेट राजा' का ट्रेलर ब्राह्मणों पर टिप्पणी करता है। इससे विवाद भी हो सकता है।
नवंबर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म 'बुलेट राजा' का ट्रेलर जारी हो गया है। पहले ट्रेलर में सैफ अली खान को प्रमुखता के साथ दिखाया जा रहा है।
फिल्म में राजा मिश्रा का किरदार निभा रहे सैफ अली खान खुद की तुलना सुदामा, चाणक्य और रावण से करते हैं।
फिल्म के ट्रेलर में तिग्मांशु धूलिया की छाप साफ तौर पर दिख रही है। फिल्म के डायलॉग उनकी पिछली फिल्मों जैसे ही हैं।
सैफ के अलावा इस ट्रेलर में जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल और सोनाक्षी सिन्हा के भी कुछ हिस्से देखने को मिलेंगे।
देखें फिल्म का ट्रेलर