'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' फिल्म में दर्शकों को रितिक रोशन और कैटरीना कैफ की केमेस्ट्री अच्छी लगी थी। यह दोनों एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग' में रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
सिद्घार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'बैंग बैंग' का पहला लुक जारी हो गया है। इस फर्स्ट लुक में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ काफी क्लोज दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में इन दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन भी हैं।
हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप के कई देशों में होनी है।
इस फिल्म की रिलीज डेट 1 मई 2014 रखी गयी है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।
इस फिल्म का निर्देशन करने वाले सिद्घार्थ आनंद इसके पहले 'सलाम नमस्ते', 'तारा रम पम पम', 'बचना ऐ हसीनो' और 'अंजाना अंजानी' का निर्देशन कर चुके हैं।