अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर में अक्षय की भूमिका 'खिलाड़ी 786' और 'राउठी राठौर' से मिलती जुलती लगती है। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो रही है।
इस फिल्म की खासियत ये हैं कि इसमें रोमांटिक ट्रैक नहीं डाला गया है। अक्षय कुमार के अपोजिट कोई नायिका नहीं होगी। इस एक्शन फिल्म में अक्षय कुमार को ट्रक की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हुए दिखाया गया है।
इस फिल्म में अक्षय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और रोनित रॉय की मुख्य भूमिका है। एंथोनी डिसूजा निर्देशित यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को जोरदार तरीके से लांच करने के लिए ट्रेलर के पहले एक टीजर जारी किया गया था।
देखिए फिल्म का ट्रेलर