पुरानी तस्वीरों में दिखी सगाई की अंगूठी
शादी की तस्वीरें आने के बाद फैंस ने गौर किया कि सामंथा कई महीनों से एक खास और बड़ी अंगूठी पहने नजर आ रही थीं। खासकर फरवरी 2025 की उनकी एक पोस्ट में (जो वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को आई थी) वह गुलाबी ड्रेस में उस अंगूठी के साथ दिखीं। उस समय फैंस ने कमेंट किए थे कि लगता है सगाई हो गई है। मई में भी प्रमोशन इवेंट्स में वही अंगूठी दिखी। अब शादी की फोटो में भी वही अंगूठी होने से साफ हो गया है कि इनकी सगाई फरवरी या उससे पहले ही हो चुकी थी, लेकिन दोनों ने इसे छुपाकर रखा। फैंस अब पुरानी तस्वीरें देखकर कह रहे हैं- 'अब सब समझ आ गया, सगाई तो काफी पहले हो गई थी।'
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा जल्द ही 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' नाम की सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज में सामंथा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह इस सीरीज में एक निर्माता के तौर पर भी काम कर रही हैं। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपनी प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म 'शुभम' का निर्माण भी किया था, जो ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु का हुआ है भूत शुद्धि विवाह, क्या है इसका महत्व