‘वॉर 2’ फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। फिल्म में दोनों ने जबरदस्त एक्शन किया है। इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रविवार को हैदराबाद में हुआ। इस मौके पर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी। साथ ही इसी इवेंट पर एक फैन स्टेज से गिर भी पड़ा।
जूनियर एनटीआर से मिलने को बेताब फैन स्टेज पर चढ़ा और गिर गया
वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक फैन जूनियर एनटीआर से मिलने के लिए बेताब है। वह अचानक स्टेज पर चढ़ जाता है। जूनियर एनटीआर के करीब भी पहुंचता है, उनको पकड़ने की कोशिश भी करता। लेकिन अचानक वह लड़खड़ाकर गिर जाता है। एनटीआर उसे पकड़ने और बचाने की कोशिश करते है। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम होते हैं। वह देखते हैं कि फैन ठीक है या नहीं। जब फैन को सुरक्षित देखते हैं तो आगे बढ़ जाते और बाकी फैंस पर फोकस करने लगते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक के अलावा 'वॉर 2' में दिखेगा एक और एक्टर का स्वैग, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता
यूजर ने दिया रिएक्शन
कुछ यूजर ने इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताया, वहीं कुछ ने पीआर स्टंट। एक यूजर ने फैन का सपोर्ट किया। वह लिखता है, ‘हम फैंस के साथ ऐसा ही क्यों होता है? वहीं कुछ लोगों ने जूनियर एनटीआर की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ’वॉर 2’ में ऋतिक रोशन से ज्यादा एनटीआर को देखने की ज्यादा एक्साइटमेंट है।’
इस दिन रिलीज होगी वॉर 2
फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अर्यान मुखर्जी है।