200 करोड़ क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर
फिल्म 'वॉर 2' ने आज सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 199 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ी बनने से अब यह सिर्फ एक कदम दूर है। कल गुरुवार को यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
बजट निकालने से कोसों दूर फिल्म
यह फिल्म बेशक 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। मगर, अभी अपना बजट निकालने से कोसों दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 300-400 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। ऐसे में हिट का तमगा हासिल करने के लिए 'वॉर 2' को अभी लंबी दूरी तय करनी है।
YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म
'वॉर 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' साल 2019 में आई ऋतिक रोशन की 'वॉर' का ही सीक्वल है। मूल फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।