बॉलीवुड की चमकती-धमकती दुनिया से कौन नहीं जुड़ना चाहेगा। अगर आप भी बॉलीवुड में काम करने का मौका खोज रहे हैं तो आमिर खान आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कुछ जुनूनी लोगों की तलाश कर रहे हैं। अगर आप आमिर के टेस्ट में पास होते हैं तो उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिल सकता है।
आमिर खान के साथ दंगल में काम कर चुकीं सान्या मल्होत्रा ने एक लीडिंग अखबार से इस बारे में बात की। यहां उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और फातिमा को आमिर के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिला। सान्या ने बताया, ‘जनवरी 2016 को हमने दंगल की शूटिंग खत्म कर ली थी और उसके बाद हमारे पास कुछ भी करने को नहीं था। इसके बाद हमने भारत दर्शन करने का फैसला लिया।
वहीं पर आमिर खान ने उनसे पूछा कि क्या वो लोग उनके साथ इंटर्नशपि करना चाहेंगी। पहले तो हम एक मिनट के लिए हैरान रह गए लेकिन फिर हमने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये कैसे आमिर खान से संपर्क कर पाईं।
दरअसल, ये दोनों आमिर खान की पानी फाउंडेशन का हिस्सा हैं जो महाराष्ट्र में सूखे की समस्या पर काम करती है। इसी के जरिए दोनों आमिर से मिल पाईं। अब सान्या और फातिमा आमिर की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान की तैयारी भी कर रही हैं। आमिर खान का ऑफिस बांद्रा में है। जिन लोगों को उनके साथ काम करने की इच्छा है वो अपना रिज्यूमे बांद्रा ऑफिस में दे सकते हैं।