फ्लाइट का वीडियो
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वामिका ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वह और अक्षय कुमार फ्लाइट में आर्म-रेसलिंग करते दिख रहे हैं। शुरू में अक्षय जीतते नजर आते हैं, लेकिन फिर कोई उनके बीच टेबल पर वामिका की लिपस्टिक रख देता है। जिसके बाद इस खेल का रुख बिल्कुल बदल जाता है। वामिका को पता था कि उनके पास बस यही एक लिपस्टिक है, इसलिए उन्होंने पूरी ताकत लगा दी और अक्षय को हरा दिया। वीडियो के आखिर में वामिका खुशी से लिपस्टिक पकड़े हुए दिखती हैं।
वामिका के वीडियो पर अक्षय का मजेदार कमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए वामिका ने कैप्शन लिखा, '10 अप्रैल को 'भूत बंगला' में आने से पहले थोड़ी खिलाड़ी वाली एनर्जी हो जाए।' अक्षय कुमार ने भी मजाक में कमेंट किया, 'सबक सीखा- किसी लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच कभी मत आना। उस लड़ाई में तो खिलाड़ी भी हार जाएगा।'
कब रिलीज होगी हॉरर फिल्म 'भूत बंगला'?
'भूत बंगला' फिल्म प्रियदर्शन ने बनाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय और वामिका के अलावा परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। यह अक्षय और प्रियदर्शन की 14 साल बाद साथ आने वाली फिल्म है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Viral Video: गोविंदा का आइकॉनिक डांस, विक्की कौशल ने पंजाबी स्टाइल में दिखाए स्टेप्स; यूजर्स ने किए कमेंट्स