फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ के 100 करोड़ कमाने पर इमोशनल हुईं वामिका गब्बी, BTS फोटो शेयर कर लिखा खास नोट; सभी का जताया आभार

Tue, 28 Apr 2026 05:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Wamika Gabbi: वामिका गब्बी इन दिनों ‘भूत बंगला’ फिल्म में नजर आ रहीं हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। वामिका ने इसी पर एक खास नोट शेयर कर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ लिखा।
विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वामिका गब्बी इन दिनों प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। वहीं मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्ट्रेस के करियर में ये उनकी पहली फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। इसी का आभार जताने के लिए वामिका ने एक खास नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

100 करोड़ कमाने वाली वामिका की पहली फिल्म 

विज्ञापन

मंगलवार को वामिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट से कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कास्ट और क्रू नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।

उन्होंने लिखा, ‘मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म। प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, एकता कपूर के साथ-साथ पूरी कास्ट और क्रू की मैं दिल से आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और अपना सब कुछ दिया। भूत बंगला जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है।”

कास्ट, क्रू से लेकर दर्शकों का किया धन्यवाद

विज्ञापन

उन्होंने आगे दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘और दर्शकों का… इसे देखने, महसूस करने और धीरे-धीरे इसे… और मुझे अपनाने के लिए धन्यवाद। यहां तक पहुंचने का हर कदम मैंने मेहनत से सीखा और महसूस किया है। यह तो बस शुरुआत है… मैं आगे भी मेहनत करती रहूंगी, सीखती रहूंगी और आपको एंटरटेन करती रहूंगी… हमेशा।’

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ के बारे में 
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म हॉरर-कॉमेडी है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु, मिथिला पालकर, असरानी जैसे कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें