बॉलीवुड अभिनेता व्रजेश हीरजी ने फिल्म रहना है तेरे दिल में को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए जितनी फीस बोली गई, उसकी आधी भी उनको नहीं मिली थी।
व्रजेश हीरजी ने वाशु भगनानी की 'रहना है तेरे दिल में' में को लेकर कुछ खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी और गौतम वासुदेव मेनन की फिल्म के लिए उन्हें काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में दिया मिर्जा और आर माधवन के साथ व्रजेश हीरजी को काम करने का मौका मिला था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
व्रजेश हीरजी ने की 'रहना है तेरे दिल में' की बात
एक इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए जितनी रकम बात की गई थी, उसका आधा ही उन्हें मिला है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा, रहना है तेरे दिल में उन दिनों उतनी खास नहीं रही थी, जितनी आज उसकी चर्चा होती है। ये फिल्म शाहरुख खान की अशोका से क्लैश हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
नहीं मिली फिल्म की पेमेंट
फिल्म को लेकर व्रजेश ने कहा, मुझे लगा कि यह मुझे कुछ करने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुझे उम्मीद थी।" इसके बाद, साइरस ने तुरंत पूछा, "क्या आपको भुगतान मिला?" और इस पर, व्रजेश ने जवाब दिया, "नहीं। मुझे 'रहना है तेरे दिल में' के लिए मेरे आधे पैसे भी नहीं मिले। यह एक दुखद बात है।"
4 of 6
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
कहो न प्यार है के लिए मिले ज्यादा रुपये
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी क्योंकि उन्हें किसी फिल्म के लिए कुछ ज्यादा रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा, लेकिन कहो न प्यार है कि लिए मुझे पैसे मिले थे। इस फिल्म के लिए मुझे अपेक्षा से ज्यादा रुपये मिले। यहां कुछ लोग अच्छे और सभ्य भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
'छोटे मिया बड़े मिया' को लेकर हुई चर्चा
वासु भगनानी फिल्म 'छोटे मिया बड़े मिया' की रिलीज के बाद से ही परेशानियों से घिरे हैं। उन्होंने 350 करोड़ की फिल्म बनाई हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी थी। अदालत ने कहा, 'कई लेन-देन में कथित धोखाधड़ी की कुल राशि बहुत अधिक है। लेन-देन की संख्या भी बहुत अधिक है।'
वासु भगनानी ने की ये शिकायत
शिकायत के अनुसार, भगनानी ने फरवरी 2021 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ चार फिल्में साइन की थीं, जिनमें एक्शन-कॉमेडी 'बड़े मियां छोटे मियां' भी शामिल है। नवंबर 2021 में निर्माता ने फिल्म को निर्देशित करने और लिखने के लिए अली अब्बास जफर से संपर्क किया। अली अब्बास जफर ने कथित तौर पर एक शर्त रखी कि वह हिमांशु मेहरा और एकेश रणदिवे के साथ काम करेंगे, क्योंकि वे उसके सहयोगी हैं, जो उसके खातों, ऑडिट का ध्यान रखते हैं और फिल्म का प्रबंधन भी करते हैं और उसकी सहायता करते हैं।