फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cysur Sahukar: वीजे साइरस साहूकार ने गर्लफ्रेंड वैशाली संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं दोनों की तस्वीरें

Sat, 16 Apr 2022 12:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

होस्ट, वीजे और एक्टर साइरस साहूकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। साइरस और वैशाली पिछले छह सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
वीजे साइरस अपनी पत्नी वैशाली के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब होस्ट, वीजे और एक्टर साइरस साहूकार ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा के साथ शादी कर ली है। साइरस और वैशाली पिछले छह सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं।

विज्ञापन

साइरस और वैशाली की शादी अलीबाग में 15 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। शादी में श्रुति सेठ, मिनी माथुर, देवराज सान्याल, समीर कोचर और मनोरंजन जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। दोस्तों ने उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें सभी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, शादी से पहले संगीत के लिए डांस की रिहर्सल करते हुई भी दिखाई दे रहे हैं।
फोटो में दिखाए दे रहा है कि सायरस ने गुलाबी रंग की पगड़ी और सफेद शेरवानी पहनी है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, वैशाली ने लाल रंग का लंहगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक फोटो में सायरस और वैशाली एक दूसरे का हाथ थामे कैमरे की तरफ पोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


सायरस साहूकार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के शो माइंड द मल्होत्रा में मिनी माथुर के साथ नजर आ रहे हैं। सायरस ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में एमटीवी से शुरू की थी। इसके बाद वह कई शो को होस्ट करते हुए नजर आए थे। वहीं, सायरस ‘ओम जय जगदीश’, ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली 6’, ‘खूबसूरत’ सहित कई फिल्मों में भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें