फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म का रिलीज हुआ पहला लुक

Wed, 14 Aug 2019 01:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विज्ञापन
'द ताशकंद फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का पहला लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म इसलिए भी ज्यादा चर्चा में बनी बनी हुई है क्योंकि कश्मीर मसला सुर्खियों में है। इसकी वजह हाल ही में घाटी से अनुच्छेद 370 को हटाया जाना है। 
विज्ञापन


'द कश्मीर फाइल्स' के लुक को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट कर फैंस के साथ शेयर किया। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया- 'अगले साल इसी वक्त जब देश अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब मैं आप लोगों के लिए कश्मीरी पंडितों की कहानी लेकर आऊंगा। कृपया हमारी टीम के लि दुआ करें, क्योंकि यह आसान कहानी नहीं है।' 
 

'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- 'मैं लंबे वक्त से कश्मीर मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहता था। 'द ताशकंद फाइल्स' की सफलता के बाद मेरे अंदर विश्वास आया। साथ ही फिल्म को बनाने की प्रेरणा मिली। 1991 में कई कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। इस दौरान हिंसा भी हुई थी। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों को क्या-क्या परेशानी हुई थी यह दिखाया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें